कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर बड़ा हमला

भाजपा नेता के परिवार से मिल जताई संवेदना, बोले- “2047 तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे अखिलेश यादव”

कानपुर
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को कानपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वर्ष 2047 तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे।
कानपुर प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रकाश पाल के बड़े भाई स्वर्गीय रामपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय रामपाल का निधन अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में पूरी भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अपने दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्वालटोली क्षेत्र में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की पहचान और गौरव है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही देश की वास्तविक ताकत है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है।

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कानपुर दक्षिण, अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष भाजपा कानपुर उत्तर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

“2047 तक सत्ता से दूर रहेंगे अखिलेश”
शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हो रहा है। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ 2027 ही नहीं बल्कि 2047 तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास अब कोई मजबूत जनाधार या मुद्दा नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद