परेड बाजार खाली कराने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

नगर निगम के खिलाफ जताया रोष

कानपुर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक परेड रामलीला मंच क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बाजार की दुकानों को दो दिन के भीतर खाली करने और अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश व्याप्त हो गया। इस मुद्दे को लेकर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी रोजी-रोटी छिनने की आशंका जताई और नगर निगम की कार्रवाई को अनैतिक बताया। प्रदर्शन में परेड बाजार के हजारों दुकानदार शामिल रहे। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि उनका संगठन स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के बताए मार्ग पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो व्यापारियों के हित में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में वैट टैक्स के विरोध में हुए देशव्यापी बंद का भी उल्लेख किया।
महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उनके संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश के 80 जिलों में सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। राष्ट्रीय लोक दल के कानपुर संयोजक एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता खादी ने कहा कि यह लड़ाई केवल परेड बाजार के व्यापारियों की नहीं बल्कि पूरे व्यापारी समाज की है। वहीं युवा जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर शांतिपूर्ण तरीके से परेड से नगर निगम और फिर लखनऊ तक पैदल मार्च भी निकाला जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, सुनील बजाज, कृपा शंकर त्रिवेदी, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, संतोष शर्मा, साहब रिजवी, कामिल अंसारी, अमित दोसर, सुशील गुप्ता, इमरान भाई, एहसान हजारी, मयंक यादव, राकेश पांडेय, सरताज अहमद, पवन दुबे, संजय त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, राजा घई, राकेश भाटिया, रवि निषाद, पंकज प्रजापति, कुंवरपाल सिंह, महिपाल सिंह, संतोष गुप्ता और अश्वनी वर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद