कानपुर नगर। पश्चिम जोन कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ₹10 लाख कीमत के 51 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी के मार्गदर्शन में पश्चिम जोन सर्विलांस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और जनशिकायत प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कानपुर पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा भावना की जमकर सराहना की।
सर्विलांस टीम का कमाल: 51 खोए मोबाइल बरामद, 10 लाख की संपत्ति लौटाई