डीजीपी का सख्त आदेश—शिकायतों में देरी नहीं चलेगी

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को जल्द राहत मिल सके।
डीसीपी दक्षिण ने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की जानकारी समय पर दी जाए, जिससे जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनके बैठने की उचित व्यवस्था की जाए और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के प्रति व्यवहार से ही बनती है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं को चिन्हित कर उनके निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए, ताकि आमजन को बार-बार एक ही परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद