कांग्रेस का प्रदर्शन, कमिश्नर को सौंपा शिकायत पत्र

राहुल गांधी के पुतला दहन पर कार्रवाई की मांग, कमिश्नर ने FIR के दिए आदेश

कानपुर—कानपुर महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुतले जलाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही।
कांग्रेस ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी या योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ऐसा होता है तो तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाता है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने पुतला दहन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समान कार्रवाई नहीं हुई तो वे भी पुतला दहन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद