भामाशाह जयंती पर हुआ सम्मान समारोह

कानपुर। कानपुर ग्रामीण कार्यालय में आज दानवीर भामाशाह की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार साहू ने की, जबकि संचालन हरि कुश वाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भामाशाह जी के महान योगदान और त्याग को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बना हुआ है।अध्यक्षता कर रहे शिव कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह जी का योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रभक्ति, समर्पण और सेवा का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भामाशाह जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव कुमार साहू, हरि कुश वाहा, नसीम रजा, राजू अवस्थी, अतुल साहू (जिला पंचायत प्रत्याशी, बिनौर), राजा राम साहू, मनोज साहू, शिवम यादव, अभिमन्यु यादव, ध्रुव सिंह, ललित सविता, गौरव सविता, विकास सविता, अंकित कुशवाहा, आलोक साहू, आयुष यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद