पेचबाग से बेकनगंज तक निकला व्यापार मंडल युवा का विजय जुलूस

मनीष गुप्ता
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल युवा के तत्वावधान में नव मनोनीत कमेटी द्वारा महामंत्री कामिल अंसारी की अगुवाई में विशाल जनसंपर्क (विजय जुलूस) निकाला गया। यह जुलूस पेचबाग व्यापार मंडल, बीडी मार्केट, बेकनगंज रेडीमेड मार्केट व रहमानी मार्केट सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा, जहां व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना गया।जनसंपर्क के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय व्यापारियों ने नवगठित कमेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए बताया कि क्षेत्र में अधिकतर शिकायतें पुलिस, नगर निगम, बिजली विभाग एवं सीएम ग्रिड योजना से संबंधित हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।इकाई के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि अब व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के साथ-साथ युवा इकाई भी सक्रिय भूमिका निभाएगी और त्वरित निराकरण का प्रयास करेगी।इस अवसर पर रामेश्वर गुप्ता (लाला भैया), कृपा शंकर त्रिवेदी, महेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीताराम गुप्ता, निर्मल त्रिपाठी, विराट विजय रूद्र, राजेश गुप्ता सहित पेचबाग व रहमानी मार्केट के मोहम्मद कामिल, एहसान हजारी, लकी रहमान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जावेद, नदीम खान, नासिर, राशिद, इसरार, एजाज चिश्ती, लड्डन, परवेज खान समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद