घाटमपुर फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर सिपाही भूपेंद्र सम्मानित

कानपुर। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने घाटमपुर अग्निशमन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वे केंद्र में आयोजित जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. ताडा ने अग्निशमन केंद्र के आवास परिसर, कार्यालय, अभिलेख कक्ष, महत्वपूर्ण रजिस्टर और सरकारी दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान कंट्रोल रूम (वॉच रूम) में तैनात कांस्टेबल फायर भूपेंद्र कुमार साहू की कार्यशैली ने विशेष रूप से अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। भूपेंद्र ने अपने कार्यों की सटीक जानकारी प्रस्तुत की, रिकॉर्ड का बेहतर रखरखाव दिखाया और अनुशासनपूर्ण वर्दी टर्नआउट से सभी को प्रभावित किया।
उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त ने भूपेंद्र कुमार साहू की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी सेवा भाव, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद