भाजपा बैठक में प्रशिक्षण अभियान और स्थापना दिवस की तैयारी

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर जिला कार्यालय में मंगलवार को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जिसमें 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान और 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण महाअभियान के तहत सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रवास कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें संगठन की विचारधारा और कार्यशैली पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और आईटी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आज लोग समाचार पत्रों से अधिक सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हैं, ऐसे में पार्टी की छवि को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समाज में पार्टी का प्रतिबिंब है, इसलिए हर पोस्ट सोच-समझकर साझा करनी चाहिए, क्योंकि एक छोटी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।उन्होंने मंडल सोशल मीडिया संयोजकों से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जिम्मेदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जीतू कश्यप, जिला आईटी प्रमुख प्रभाकर अवस्थी, सरिता सैनी, मानसी बनर्जी, अभिषेक दीक्षित, प्रशांत, यश जायसवाल, अभिराज चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद