कानपुर क्लब में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

कानपुर क्लब परिसर में पारस हॉस्पिटल, आर.के. देवी फाउंडेशन और डीएवी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मेगा मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श लिया और विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप का मुख्य उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और बीमारियों की समय रहते पहचान को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान पारस हॉस्पिटल की टीम द्वारा BP, ECG, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) और पैप स्मीयर जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। साथ ही निःशुल्क दवाइयां, ग्लूकोमीटर, हेल्थ चेक-अप कार्ड, डेंटल किट और शेकर भी वितरित किए गए। महिलाओं के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा दी गई, जबकि 50 बच्चों को एचपीवी की मुफ्त वैक्सीन भी लगाई गई।
पारस हॉस्पिटल, कानपुर के रजत बजाज ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय रहते बीमारी की पहचान में मददगार साबित होते हैं।
शिविर में आर.के. देवी फाउंडेशन के डॉ. अवध दुबे, डॉ. गौरव दुबे समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं, कानपुर क्लब के राघवेंद्र सेठ, डीएवी कॉलेज के गोर्वेंद्र स्वरूप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद