कानपुर सेंट्रल में सिग्नल केबल चोरी का खुलासा, 10 मीटर केबल के साथ युवक गिरफ्तार

कानपुर। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिग्नल केबल चोरी करने वाले युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कानपुर सेंट्रल के ईस्ट यार्ड क्षेत्र में की गई, जहां गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए टीम ने तत्परता दिखाई। प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम 23 मार्च 2026 को नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह व सी.पी. सिंह अपने हमराह स्टाफ के साथ कानपुर सेंट्रल के ईस्ट यार्ड में पानी टंकी के पास बने आर.एच. के पीछे पहुंचे। वहां उन्होंने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में भारी बोरी ले जाते हुए देखा। शक होने पर उसे रोका गया और पूछताछ की गई, लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।जब उसकी बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें रेलवे के सिग्नल विभाग की 6 कोर वाली लगभग 10 मीटर लंबी केबल बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि उसने यह केबल आर.एच. परिसर से चोरी की है और उसे कहीं ले जाकर बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अयान (19 वर्ष), पुत्र इस्माइल, निवासी खपरा मोहाल, थाना रेल बाजार, कानपुर नगर के रूप में हुई है। आरपीएफ टीम ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर पोस्ट पर लाया, जहां उसके खिलाफ रेल संपत्ति चोरी के आरोप में आर.पी.(यू.पी.) एक्ट की धारा 03 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद केबल की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से न केवल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को मजबूती मिली है, बल्कि चोरी की घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगाने का संदेश गया है। आरपीएफ लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद