माता की चौकी में गूंजे भजन, भक्तिमय हुआ सभागार

कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार सोमवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। महापौर प्रमिला पांडे द्वारा आयोजित भव्य ‘माता की चौकी’ में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर शाम तक चले भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं महापौर ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रद्धालुओं के साथ प्रसिद्ध भजन—“चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” और “प्यारा सजा है दरबार भवानी” गाकर पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम परिसर में ‘माता की चौकी’ का आयोजन कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मां भवानी से समस्त देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करना है। नवरात्रि का पर्व हमें एकता, सेवा और शक्ति का संदेश देता है।
कार्यक्रम में विधायक सरोज कुरील, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर और कमलावती सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने माता का आशीर्वाद लिया।
अंत में सभी श्रद्धालुओं को माता का भोग एवं प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की भव्यता और उत्कृष्ट व्यवस्था की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद