शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस का धरना

कानपुर में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में लाटूश रोड स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद स्थल की बदहाल और उपेक्षित स्थिति देखकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और वे वहीं धरने पर बैठ गए।
कांग्रेसजनों ने शहीद स्थल पर गंदगी, अव्यवस्था और प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के सम्मान में इस तरह की लापरवाही निंदनीय है। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह का कानपुर से गहरा संबंध रहा है, जहां उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी के मार्गदर्शन में काम करते हुए अपने क्रांतिकारी जीवन को नई दिशा दी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े।
कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि शहीद स्थल की तत्काल साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा के साथ राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएं।
इस मौके पर पवन गुप्ता, ग्रीनबाबू सोनकर, गोविंद झा, पदम मोहन मिश्रा, कमल जायसवाल, कपिल जायसवाल, मुकेश कन्नौजिया, जितेंद्र ब्रह्म, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र भदौरिया, संदीप शिखर, रवि बाजपेई, विनोद अवस्थी, विनय पांडे, विक्की सोनकर, रिंकू, बादशाह सोनकर, तिलकचंद्र कुरील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद