अभद्र टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, मौलाना का पुतला दहन

कानपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की माता पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कानपुर में भारी आक्रोश देखने को मिला। Hindu Yuva Vahini न्यास के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपित मौलाना अब्दुला सलीम की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व दक्षिण जिलाध्यक्ष नवीन तुलसानी ने किया। गोविंद नगर क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मौलाना अब्दुला सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूजनीय माता के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना था कि यह न केवल मुख्यमंत्री का अपमान है, बल्कि मातृशक्ति का भी घोर अनादर है।
पुतला दहन के बाद उत्तर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और आरोपित मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने कहा कि मौलाना द्वारा की गई यह टिप्पणी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसका उद्देश्य समाज में तनाव पैदा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए माफियाओं और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे असामाजिक तत्व बौखलाए हुए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
Hindu Yuva Vahini न्यास ने मांग की है कि मौलाना अब्दुला सलीम को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तहत उस पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान नवीन तुलसानी (जिलाध्यक्ष दक्षिण), जितेंद्र सोनकर (जिलाध्यक्ष उत्तर), प्रीति सोनकर (महिला अध्यक्ष), राहुल गुप्ता (युवा अध्यक्ष), अरुण अरोड़ा (जिला प्रभारी), दुष्यंत मिश्रा, शुभम सोनकर, राकेश गुप्ता, राजीव शुक्ला, संजना वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, संतोष ठाकुर, सुजल सोनकर, राजकुमार, साहिल अरोड़ा, दिव्यांशु बाजपेई, मनीष गंगवानी, मनोज पाल, हरीश अरोड़ा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद