शहीद दिवस पर स्व. चन्द्र प्रकाश पाठक को श्रद्धांजलि

कानपुर। शहीद दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वर्गीय चन्द्र प्रकाश पाठक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिकारियों ने उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
स्व. चन्द्र प्रकाश पाठक का जन्म 25 फरवरी 1958 को जनपद हमीरपुर के अतरड्या ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेन्द्र दत्त पाठक तथा माता का नाम राजेश्वरी पाठक था। वे वर्ष 1983 बैच के पीसीएस अधिकारी थे और अपने कार्यकाल के दौरान अपनी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।
दिनांक 16 मार्च 2001 को कानपुर के नई सड़क क्षेत्र में हुए दंगों के दौरान उन्होंने दंगाइयों का वीरतापूर्वक सामना किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी निभाते समय वे शहीद हो गए थे। उनके साहस और बलिदान को प्रशासनिक सेवा में आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. चन्द्र प्रकाश पाठक एक कुशल, मृदुभाषी, निर्भीक और कर्तव्यपरायण अधिकारी थे। उनका जीवन और बलिदान प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने भी स्व. पाठक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद