रेलवे से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

कानपुर-रेलवे के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है आरपीएफ, जीआरपी और एनसीबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से लगभग 22 किलो 940 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान निरीक्षक एस.एन. पाटीदार, उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह व एनसीबी की टीम को कैंट साइड सर्कुलेटिंग एरिया में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दो बड़े बैगों के साथ बैठा दिखाई दिया पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख वह घबराने लगा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चंदन तिवारी निवासी सारण (बिहार) बताया जब संयुक्त टीम ने आरोपी के बैगों की तलाशी ली, तो उसमें टेप से सील किए हुए कुल 22 बंडल बरामद हुए बंडलों को खोलने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया तौल करने पर कुल वजन 22.940 किलोग्राम निकला पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह खेप पश्चिम बंगाल के न्यू कूच बिहार से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था वह गाड़ी संख्या 12505 (नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस) के जरिए कानपुर पहुंचा था और यहाँ ऊंचे दामों पर इसे बेचने की फिराक में था जीआरपी, आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अपराधी अक्सर रेलवे को सुगम साधन मानकर इस्तेमाल करते हैं इसी के मद्देनजर आरपीएफ, जीआरपी और एनसीबी के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ा दिया गया है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है इस कार्यवाही में आरपीएफ निरीक्षक एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उप निरीक्षक हिमांशु शर्मा, जीआरपी उप निरीक्षक सुनील कुमार और एनसीबी निरीक्षक गोविंद लाल मय स्टाफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद