सिलेंडर संकट में ब्लैक मार्केटिंग के आरोप

कानपुर। शहर में रसोई गैस को लेकर अफवाहों और बढ़ती मांग के बीच कुछ गैस एजेंसियों और दलालों पर संकट की स्थिति का फायदा उठाकर अधिक वसूली करने के आरोप लग रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर के आउटर क्षेत्रों में पंजीकृत एजेंसियों ने शहर के बीचों-बीच कार्यालय खोलकर हजारों ग्राहक बना लिए, लेकिन अब सिलेंडर देने के नाम पर उन्हें कई किलोमीटर दूर गोदामों तक भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गीतानगर की Shobhan Sarkar Gas Agency और घाटमपुर की Jahnavi Gas Agency ने चमनगंज क्षेत्र के रूपम चौराहे पर अपने वितरण केंद्र खोल रखे हैं। इन एजेंसियों ने चमनगंज, बेकनगंज और बजरिया जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ग्राहक बनाए थे और यहीं सिलेंडर वितरित करते थे। लेकिन हाल में सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलने के बाद इन एजेंसियों ने स्थानीय स्तर पर वितरण बंद कर दिया और उपभोक्ताओं को घाटमपुर और गीतानगर स्थित गोदामों पर जाकर सिलेंडर लेने के लिए भेजा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि वहां पर उनसे प्रति सिलेंडर 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
इस पूरे मामले पर जिला आपूर्ति अधिकारी Rakesh Kumar ने कहा कि पंजीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर ग्राहकों को जोड़ना नियमों के विपरीत है। यदि कोई उपभोक्ता इस संबंध में शिकायत देता है तो संबंधित एजेंसियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उधर थाना नजीराबाद क्षेत्र में जेके मंदिर के पास स्थित Bhagwat Gas Agency पर सिलेंडर की गाड़ी पहुंचने पर भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को लाइन में लगवाकर गैस का वितरण कराया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, फिलहाल शहर में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से कहा है कि यदि किसी एजेंसी द्वारा सिलेंडर देने में अनावश्यक देरी या अतिरिक्त वसूली की जाती है तो वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए Bharat Gas हेल्पलाइन 1800-22-4344, Indane कस्टमर केयर 1800-2333-555 और HP Gas कस्टमर केयर 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा जिला आपूर्ति कार्यालय के इंस्पेक्टर राजेंद्र रंजन (9956471749) और इंस्पेक्टर सचिन श्रीवास्तव (7499728292) से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद