बिल्हौर में बंद घर से लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

कानपुर:
बिल्हौर थाना क्षेत्र के मुरादनगर गांव में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करते हुए चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले घर की रेकी की और मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
चोरों की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी नहीं है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब क्षेत्रीय लोग यह देख रहे हैं कि सीसीटीवी जैसे पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस कब तक चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद