सुरक्षित डिजिटल भुगतान पर जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर। Reserve Bank of India द्वारा ‘हर पेमेंट डिजिटल अभियान’ के अंतर्गत 9 से 15 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कल्याणपुर खंड कार्यालय में व्यवसाय प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के साथ उसकी सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इस वर्ष अभियान की थीम “सुरक्षित डिजिटल भुगतान” रखी गई है, जिसके तहत ‘थोड़ा ध्यान से’ संदेश के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर एलडीएम आदित्य चंद्रा ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि भुगतान प्राप्त करने के लिए किसी भी व्यक्ति को क्यूआर कोड स्कैन करने या पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किसी भी डिजिटल लेनदेन से पहले राशि और प्राप्तकर्ता के नाम की पुष्टि अवश्य करें तथा लुभावने ऑफर के झांसे में आने से बचें। कार्यक्रम में आम लोगों को “डिजिटल गिरफ्तारी” जैसी धमकियों से भी सावधान रहने की सलाह दी गई, क्योंकि ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है और यह साइबर ठगी का तरीका है।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद