फीस बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कानपुर। निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन फीस और अत्यधिक फीस वृद्धि के साथ ड्रेस व किताबें खरीदने के नाम पर अभिभावकों के शोषण तथा आरटीई के तहत गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश न देने के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को मांगपत्र सौंपा।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त सुशीला को ज्ञापन देते हुए निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्कूलों की मनमानी बंद करो” और “अभिभावकों को राहत दो” जैसे नारे लगाए।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है और अभी से ही अभिभावक स्कूलों की मनमानी को लेकर परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर निजी स्कूल आरटीई के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश देने से बचते हैं, वहीं दूसरी ओर आम अभिभावकों पर भारी एडमिशन फीस और अन्य शुल्कों का बोझ डालते हैं।
उन्होंने कहा कि यह समस्या हर साल सामने आती है, इसलिए इस बार कांग्रेस इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि जिला स्तर पर एक समिति गठित कर अभिभावकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाई जाए।
प्रदर्शन में नरेश पाठक, हरीश बाजपेई, रितेश यादव, सैमुअल लकी सिंह, पदम मोहन मिश्रा, रामस्वरूप तिवारी, आसिफ इकबाल, अजय श्रीवास्तव शीलू, जावेद जमील उस्मानी, राकेश साहू, जितेंद्र गिरी, डॉ. महादेव, राजकिशोर वर्मा, राजेश सविता, बृजेश गुप्ता, मिंटू बाजपेई, जितेंद्र वर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद