डिप्टी सीएम की पत्नी संग झूमकर नाचीं भाजपा नेत्रियां

कानपुर। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के होली मिलन समारोह में होली के रंग और फाग गीतों की धूम देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर पद्मश्री लोकगायिका Malini Awasthi ने पारंपरिक फाग और होली के गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर कार्यक्रम में मौजूद लोग झूम उठे। मंच के सामने डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक के साथ भाजपा की महिला नेत्रियां और शहर की मेयर Pramila Pandey भी होली के गीतों पर थिरकती नजर आईं। पूरा माहौल होली के रंग और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।
समारोह का शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सांसद Devendra Singh Bhole, विधायक सुरेंद्र मैथानी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति शुक्ला, वंदना गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। धार्मिक क्षेत्र से आनंदेश्वर मंदिर के इच्छा गिरी महाराज, पनकी मंदिर के महंत और गोल्डन बाबा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंच से मालिनी अवस्थी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
होली मिलन समारोह में पारंपरिक फाग गीतों के साथ-साथ स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान होली के रंग, संगीत और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आपसी सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद