विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पहुंचे सीएम योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

कानपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शुक्रवार को अल्प प्रवास पर कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक Mahesh Trivedi के आवास पहुंचकर उनके पुत्र शुभम त्रिवेदी और पुत्रवधू को सफल व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किदवई नगर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला विधायक आवास पहुंचा, वहां मौजूद स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उपस्थित लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने के बाद परिजनों और कार्यकर्ताओं से मिलने के पश्चात वहां स्थित गौशाला भी गए। अपनी गौसेवा की परंपरा को निभाते हुए उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई। मुख्यमंत्री की इस सादगीपूर्ण शैली ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और लोगों ने उनका अभिवादन करते हुए आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। किदवई नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था और यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखा गया ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। विधायक महेश त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने परिवार के लिए सौभाग्य का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने भी नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद