पुलिस लाइन में कपड़ा फाड़ होली, अधिकारियों संग झूमे पुलिसकर्मी

कानपुर। होली के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन कानपुर में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। यहां पारंपरिक अंदाज में कपड़ा फाड़ होली का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी कीचड़ में लोटपोट होते नजर आए और ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में कई आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की मस्ती का आनंद लिया।
होली के जश्न के दौरान पुलिस लाइन में रखे बड़े टबों में रंग और पानी भरा गया था। पुलिसकर्मी एक-दूसरे को उठाकर टब में डुबोते दिखाई दिए। वहीं कई पुलिसकर्मी कीचड़ में लोटपोट होकर नाचते-गाते नजर आए। डीजे पर बज रहे लोकप्रिय गीतों पर जवानों ने जमकर डांस किया और माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंगा रहा।
इस दौरान अंजिली विश्वकर्मा (एडीसीपी) ने भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारियों को भी रंग लगाया और सभी ने मिलकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया।
पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। परिवार से दूर रहकर आम जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों और परिजनों के साथ रंग, गुलाल लगाकर खुशियां बांटी।
कार्यक्रम के दौरान डीजे पर “बोलो तारा-रा-रा” जैसे गीतों पर पुलिसकर्मी झूमते नजर आए। जो साथी डांस से बचने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें भी पकड़कर डांस फ्लोर तक ले जाया गया। कई पुलिसकर्मी अपने सहयोगियों को पकड़कर रंग से भरे टब में डालते दिखे, जिससे माहौल और भी मस्ती भरा हो गया।
होली के इस आयोजन में खाने-पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए फास्ट फूड, चाट समेत अन्य व्यंजनों का इंतजाम किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में रंग, गुलाल, संगीत और हंसी-ठिठोली के बीच पुलिसकर्मी होली के जश्न में सराबोर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद