कार रैली से गूंजा अंगदान का संदेश

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा “आईएमए ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 – Docs on Wheels” का भव्य आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज तक “डोनेट ऑर्गन, सेव लाइफ” का संदेश पहुंचाना रहा।
रैली का फ्लैग-ऑफ सांसद रमेश अवस्थी, विशिष्ट अतिथि डॉ. विपिन टांडा तथा आलोक मिश्रा द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल कानपुर (मैनावती मार्ग, बिठूर रोड) से किया गया। इस अवसर पर आईएमए पदाधिकारी, चिकित्सक और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सजी-धजी थीम आधारित कारों ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अंगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि अंगदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय और को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंहवी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।
बेस्ट स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. एस. के. कटियार एवं सरोज कटियार रहे। बेस्ट डेकोरेटेड कार (थीम) के निर्णायक डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. अलका शर्मा और डॉ. अर्चना भदौरिया रहे।रैली का समापन पैशन रॉयल कॉटेज, बिठूर में हुआ, जहां मुख्य अतिथि विधायक अभिजीत सिंह सांगा उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह रात्रि कानपुर क्लब में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के. विजयेंद्र पांडियन तथा विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर एम. एस. जमवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
पुरस्कार श्रेणियों में ओवरऑल विनर, फर्स्ट व सेकंड रनर-अप, कंसोलेशन, बेस्ट लेडी ड्राइवर, बेस्ट ऑल लेडी क्रू, बेस्ट स्लोगन, बेस्ट थीम डेकोरेटेड कार सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद