विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, एकता और संस्कृति पर जोर

कानपुर—तात्याटोपे नगर (दक्षिण जिला) के मर्दनपुर स्थित कन्हैयालाल लॉन एवं अम्बेडकर नगर के रामलीला पार्क में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, गौरवशाली इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से विचार रखे।
मर्दनपुर में मुख्य वक्ता हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त सह संयोजक पीयूष मिश्रा ने कहा कि जिनके पूर्वज वीर रहे, वही आज गर्व से हिन्दू हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा हिन्दू साम्राज्य की स्थापना और संभाजी महाराज के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि भीषण यातनाओं के बावजूद धर्म पर अडिग रहना हमें प्रेरणा देता है।
मुख्य अतिथि भाग संघ चालक राधेश्याम जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले सौ वर्षों से समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि भाग कार्यवाह सुशील कटियार ने हिन्दू संस्कृति को विश्व कल्याण का मार्ग बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन संचार सेवा समिति के डॉ. हनुमान मिश्रा ने की। हिन्दू जागरण मंच ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल जी ने समाज के सामने खड़ी चुनौतियों—‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’—पर सतर्क रहने का आह्वान किया।
अम्बेडकर नगर के रामलीला पार्क में आयोजित सम्मेलन में भाग सह बौद्धिक प्रमुख प्रशान्त जी मुख्य वक्ता रहे, जिन्होंने बौद्धिक सत्र के माध्यम से राष्ट्रवाद की अलख जगाई। आयोजन में संयोजक मनीष दुबे एवं बबलू चौहान (मर्दनपुर), संचालन सह नगर कार्यवाह कुन्दन जी सहित शैलेन्द्र कुमार, रविन्द्र सिंह, अवधेश दीक्षित, सक्षम दीक्षित, के.वी. दीक्षित, रिंकू साहू, मिथिलेश पाठक, सोनू दीक्षित, सुधीर यादव, अजय सिंह (मोनू), प्रभू राठौर, मुनिन्द्र मोहन दीक्षित, सौरव मिश्रा, मानवेन्द्र श्रीवास्तव, युवराज सिंह तथा अम्बेडकर नगर से अजीत, हरे कृष्ण और आदर्श सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद