कानपुर नगर। भगवान बद्रीविशाल जी की कृपा से अजीत अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रत्ना अग्रवाल की 29वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्री आनन्दधाम मंदिर, आनन्दपुरी में मेहंदी रस्म एवं श्याम बाबा का भव्य कीर्तन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
इस अवसर पर 51 कन्याओं को पूरे हाथों व पैरों में आकर्षक मेहंदी रचाई गई। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, गीत-संगीत और नृत्य कार्यक्रमों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में मुस्कान, सलोनी, गुंजन, राजीव, तानुष और यश अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।आयोजन में शामिल अतिथियों के लिए चाय पार्टी एवं लंच की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने जानकारी दी कि 22 फरवरी 2026 को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह दशहरा पार्क, आनन्दपुरी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा।कार्यक्रम में मीनू अग्रवाल, कंचन जैन एवं अंजली अग्रवाल की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विशेष बात यह है कि आगामी विवाह समारोह में आशीर्वाद प्रदान करने हेतु बदरीनाथधाम से राधाकृष्ण उनीयाल (धर्माधिकारी) एवं रविन्द्र नाथ भट्ट (वैद पाठी) कानपुर पधार रहे हैं, जो शहर के लिए गर्व की बात है।आयोजकों ने यह भी बताया कि श्री बदरी विशाल जी की कृपा से इस वर्ष अब तक कुल 500 बेटियों के विवाह संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो समाज में सेवा और संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत करता है।
51 कन्याओं की मेहंदी रस्म सम्पन्न