128वें स्मृति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा को नमन, उत्तराधिकारियों का हुआ सम्मान

कानपुर। स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा के 128वें स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा (एड.) ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके उपरांत राष्ट्रगीत का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण सम्मानिता नारायण द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुभव सिंह, उप-जिलाधिकारी, ने सेनानी उत्तराधिकारियों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यदि आज प्रकृति का सम्मान नहीं किया गया, तो भविष्य में इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।कार्यक्रम में कनिष्क पांडेय एवं पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के भविष्य निर्माण के साथ-साथ उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं पुनीत राज शर्मा, राजेश कुमार शर्मा एवं विजय नारायण तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से अम्बरीष मिश्रा, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा, हरिराम गुप्ता, कौशल किशोर शर्मा, दिलीप तिवारी, रमेश सिंघवानी, मनोज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद