जयपुर की लापता युवती को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने खोज निकाला

कानपुर-रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत, जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत पुलिस ने मई 2025 से लापता एक 23 वर्षीय युवती को सकुशल खोज निकाला है प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर (थाना सदर) की रहने वाली युवती सपना (काल्पनिक नाम) मई 2025 में यात्रा के दौरान कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) डी. प्रकाश के मार्गदर्शन और एसपी रेलवे (प्रयागराज) प्रशांत वर्मा के निर्देशन में, सीओ कानपुर सेंट्रल दुष्यंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष कुमार बौद्ध व उनकी टीम ने महीनों की कड़ी मशक्कत, स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों (सर्वेलांस) की मदद से लापता महिला का पता लगा लिया पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती मध्य प्रदेश के रीवा में अपने एक रिश्तेदार अनुराग साकेत के साथ रह रही थी पुलिस ने उचित माध्यम से पूछ-ताछ के बाद उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को इसकी सूचना दी अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया महिला को खोजने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे ओम नारायण सिंह (प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी कानपुर सेंट्रल), आशीष कुमार बौद्ध (उपनिरीक्षक), कांस्टेबल शिवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद