कानपुर दौरे पर सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला

कानपुर पहुंचे Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित जिलाध्यक्ष फजल महमूद के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने औद्योगिक नगरी कानपुर को “बदनामपुर” बना दिया है और शहर की पहचान बंद उद्योग-धंधों, जाम और अव्यवस्थाओं से होने लगी है।

लाल इमली फिर से होगी गुलजार

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार आने पर ऐतिहासिक लाल इमली मिल को दोबारा शुरू कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांस गंगा सिटी को बर्बाद कर दिया गया और गंगा में गंदे नाले गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर को जो बुनियादी ढांचा मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला।

“जामपुर सिटी” का तंज

सपा प्रमुख ने स्मार्ट सिटी परियोजना पर तंज कसते हुए कहा कि कानपुर का नाम “जामपुर सिटी” कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को “मोतियाबिंद” हो गया है, इसलिए उसे शहर के जाम दिखाई नहीं देते। उन्होंने पनकी पावर प्लांट और बिजली व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।

गंगा बैराज जाम का वीडियो शेयर

लखनऊ से कानपुर आते समय गंगा बैराज पर लगे भीषण जाम का वीडियो भी अखिलेश यादव ने साझा किया। उन्होंने दावा किया कि जहां 45 मिनट में पहुंचाने की बात की जाती है, वहीं दो स्मार्ट सिटी के बीच 90 मिनट का जाम लगता है। जाम खुलने के बाद वे जाजमऊ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

चुनाव और संगठन पर जोर

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सपा प्रमुख ने भाजपा पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए और कहा कि जनता बदलाव चाहती है।

विभिन्न स्थानों पर मुलाकात

कानपुर प्रवास के दौरान अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां भी पहुंचे। इसके बाद जिलाध्यक्ष फजल महमूद के घर पहुंचकर उनके परिवार को आशीर्वाद दिया।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर कानपुर में लखनऊ से भी बेहतर रिवर फ्रंट बनाया जाएगा और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद