औचक निरीक्षण में कई नर्सिंग होम और अस्पतालों पर कार्रवाई, ICU व OT सील

कानपुर। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल अधिकारी नर्सिंग होम) एवं कल्याणपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में संचालित कई निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अस्पतालों में अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत खाटू नर्सिंग होम का आईसीयू सील किया गया, जबकि एंजल हॉस्पिटल, रिलैक्स हॉस्पिटल और G1 हेल्थ सेंटर के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील किया गया। मां चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की एनआईसीयू सील करते हुए पूरे चिकित्सालय को सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त एहसास हॉस्पिटल की एनआईसीयू को भी सील किया गया।
वहीं श्री राधे मेडिकल सेंटर, चरक नर्सिंग होम, आरोग्य मेडिकल सेंटर, जीवन हॉस्पिटल, रूद्राक्ष हॉस्पिटल, श्री राधे हॉस्पिटल, माधव हॉस्पिटल, मां वैष्णवी हॉस्पिटल, प्रांजल मेडिकल सेंटर, शिव हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, भूमि हॉस्पिटल, न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर तथा ओम शक्ति हॉस्पिटल में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। संबंधित संचालकों को तीन कार्य दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त टीम ने सील किए गए चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परिसर में कोई नया मरीज भर्ती न किया जाए तथा वर्तमान में भर्ती मरीजों को तत्काल अन्य अधिकृत चिकित्सालयों में रेफर किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद