‘रन फॉर राम’ से गूँजेगा विश्वविद्यालय परिसर, 14 फरवरी को युवाओं का उमड़ेगा सैलाब

प्रभु श्री राम के नाम दौड़ेगा कानपुर, क्रीड़ा भारती का भव्य आयोजन; विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

कानपुर। शहर के युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना के संचार के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती (कानपुर महानगर) द्वारा आगामी 14 फरवरी (शनिवार) को एक भव्य दौड़ “रन फॉर राम” का आयोजन किया जा रहा है। “एक कदम प्रभु श्री राम के नाम” के संकल्प के साथ होने वाली यह दौड़ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी, जहां हजारों युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन की जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना, साथ ही उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में शहर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आम नागरिक भी सहभागिता करेंगे।

प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए क्रीड़ा भारती द्वारा नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹5,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹3,000
🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹2,000
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उत्कृष्ट भागीदारी करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
क्रीड़ा भारती महानगर मंत्री श्याम मिश्रा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा, “यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों और गौरव से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। हम चाहते हैं कि कानपुर का हर युवा इस स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के अभियान का हिस्सा बने।”आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, रूट मैनेजमेंट और व्यवस्थाओं के लिए वालंटियर्स की तैनाती की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद