कर्मचारी एकजुटता का संदेश, विनय बाघमार का कानपुर में भव्य अभिनंदन

कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय बाघमार के कानपुर आगमन पर नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मोतीझील स्थित नगर निगम कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर सम्मान जताया। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारियों की लंबित और ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता के साथ हुई वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने वेतन, सेवा शर्तों, पदोन्नति, एरियर भुगतान सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र और ठोस समाधान नहीं किया गया, तो वे पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय बाघमार ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक मजबूती से रखा जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाकांत मिश्र, मुन्ना हज़ारिया, पप्पू गुप्ता, संजय मौर्य, अच्छे लाल, रितेश कुमार, मन्नी लाल भारती, मुन्ना पहलवान सहित बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद