कल्याणपुर में ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने काबू पाया

कानपुर।
कल्याणपुर क्षेत्र में तड़के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बैंक के भीतर से निकलते काले धुएं और लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बैंक ने शाम करीब 5 बजे कामकाज समाप्त किया था। बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। रविवार तड़के राहगीरों ने बैंक के भीतर से धुआं निकलते देखा और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मियों ने पहले बैंक का शटर काटा और फिर खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद ही लपटों पर काबू पाया जा सका।
घटना की जानकारी मिलते ही बैंक की शाखा प्रबंधक निहारिका सिंह चौहान और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्रबंधक ने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बैंक का रिकॉर्ड और नकदी सुरक्षित रह गई।
फिलहाल बैंक प्रशासन और पुलिस की टीम आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन कर रही है। इसके अलावा बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनुपस्थिति और फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति को लेकर भी जांच की जा सकती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद