कानपुर।
यूजीसी एक्ट-2026 के विरोध में रविवार को स्वर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। स्वर्ण समाज संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पटेल चौक (बर्रा) पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में विरोधी तख्तियां लेकर नारेबाजी की और इसे छात्रों के भविष्य के लिए हानिकारक बताया।
वक्ताओं ने कहा कि यह कानून स्वर्ण समाज के विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित करेगा और छात्रों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न करेगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने की आवश्यकता जताई। विरोध के प्रतीक के रूप में यूजीसी एक्ट-2026 की प्रतीकात्मक प्रतियां फूंकी गईं।
प्रदर्शन में डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रकाश वीर आर्य, अनुराग सिंह सेंगर, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, राजेश सुनेजा, सुरेश रतनानी, अभिषेक पाठक, अभिनव मिश्रा, संतोष दीक्षित, संजीव अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वर्ण समाज संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि सामान्य वर्ग पर खतरा टला नहीं है और यूजीसी एक्ट-2026 के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा।
कानपुर में स्वर्ण समाज का यूजीसी एक्ट-2026 के विरोध में प्रदर्शन