पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

महोली गांव में मोबाइल झगड़े और मारपीट के बाद विवाहिता ने कथित तौर पर कीटनाशक दवा पी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर-महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी।
मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि शुरुआती जानकारी में मौत की वजह जहरीले पदार्थ के सेवन को बताया जा रहा है। मृतका सोनी प्रजापति (35) का विवाह महोली गांव निवासी महेश प्रजापति से लगभग 15 वर्ष पहले हुआ था। मृतका के 13 वर्षीय बेटे अनिकेत ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर मोबाइल फोन को लेकर झगड़े होते रहते थे।
मंगलवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके दौरान पिता ने मां के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान सोनी के सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना के अनुसार, झगड़े के बाद मृतका ने कथित तौर पर कीटनाशक दवा पी ली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय और महाराजपुर थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए हैं, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।
क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव और चर्चा का माहौल है। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी और रिपोर्ट एवं साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद