भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन पर कानपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

कानपुर—भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचन की खबर जैसे ही टीवी चैनलों और समाचार माध्यमों से प्रसारित हुई, वैसे ही भाजपा कानपुर उत्तर जिला कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया।
इस अवसर पर नितिन नबीन के पोस्टर और बैनर हाथों में लेकर कार्यकर्ता नवीन मार्केट स्थित भाजपा जिला कार्यालय से जुलूस के रूप में बाहर निकले और परेड चौराहे पर पहुंचकर “भाजपा जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “नितिन नबीन को बधाई हो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। परेड चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का साहसिक और दूरदर्शी निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पार्टी युवाओं की ऊर्जा, विचार और नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा करती है।।दोनों नेताओं ने नितिन नबीन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को नितिन नबीन के मार्गदर्शन में और मजबूती मिलेगी। पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर जन-जन तक अपनी नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा। इस अवसर पर बधाई और हर्ष व्यक्त करने वालों में महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, सुनील तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, संतोष शुक्ला, पूनम कपूर, सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, आनंद मिश्रा, जन्मेजय सिंह, सरोज सिंह, सतेंद्र पांडेय, पारस मदान, सुनील जायसवाल, किरन तिवारी, अनुप्रिया दोषी, गौरव पांडे, अभिमन्यु सक्सेना, योगेश पांडे, रमा शंकर अग्रहरि, नीता मिश्रा, चंद्रमणि चौबे, ऋचा सक्सेना, राम जी शुक्ला, सुनीता गौड़, सुमन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद