कैबिनेट मंत्री के बंद पड़े कॉलेज में 9 वर्षीय मासूम का शव फंदे से लटका मिला

घटना के बाद से बच्ची की नानी लापता, मोबाइल भी बंद, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

कानपुर-घाटमपुर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के बंद पड़े बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार को एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना के बाद से बच्ची के साथ रह रही उसकी नानी मौके से फरार है, जिससे मामला और भी उलझ गया है जानकारी के अनुसार, बाबूपुरवा निवासी मंजीत की 9 वर्षीय पुत्री वैष्णवी उर्फ रानी पिछले काफी समय से अपनी नानी ममता के साथ कॉलेज परिसर में रह रही थी कॉलेज के चौकीदार ने बच्ची का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी घटना की गंभीरता को देखते हुए घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके मृतका के पिता मंजीत ने बताया कि उनकी बेटी नानी के साथ यहाँ रहती थी और वह पूरी तरह सामान्य व खुश थी घटना के बाद से नानी ममता रहस्यमय तरीके से गायब है और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है नानी का इस तरह अचानक लापता होना पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र बन गया है इंस्पेक्टर घाटमपुर ने बताया कि मामला संदिग्ध है कॉलेज परिसर में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है फरार नानी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साज़िश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद