कानपुर चैप्टर: कंपनी सचिव संस्थान के नये पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

कानपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के कानपुर चैप्टर की नवगठित मैनेजिंग कमेटी (कार्यकाल 2023-2026) के नये पदाधिकारियों ने आज विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में सीएस आशीष बंसल को चेयरमैन, सीएस ईशा कपूर को वाइस चेयरपर्सन, सीएस जागृति मिश्रा को सेक्रेटरी तथा सीएस वैभव गुप्ता, सीएस मनीष पाल, सीएस वैभव अग्निहोत्री और सीएस रीना जाखोड़िया को एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित चेयरमैन सीएस आशीष बंसल ने बताया कि कानपुर चैप्टर ने विगत तीन वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरी कमेटी सुनियोजित एवं क्रमबद्ध रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वर्ष 2026 की कार्ययोजना बताते हुए कहा कि सबसे अहम यह है कि कानपुर चैप्टर की अपनी भूमि पर भूमि पूजन हो चुका है तथा एनबीसीसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसे इसी वर्ष पूर्ण किया जाना है, इसके लिए केडीए, एनबीसीसी और काउंसिल स्तर पर लगातार फॉलोअप किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ टाई-अप कर कंपनी सचिवों की रिक्तियों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी ताकि नए कंपनी सचिवों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर के साथ कार्यशालाओं की दिशा में कदम बढ़ाए गए थे जिन्हें इस वर्ष पूर्ण किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक सदस्य आरबीआई की आंतरिक कार्यप्रणाली और अनुपालन प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। छात्रों को भविष्य बताते हुए चेयरमैन ने कहा कि उनके लिए सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट, प्रेजेंटेशन स्किल्स, तकनीक आधारित अध्ययन और बेहतर बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक अलग शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। सदस्यों के हित में विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों और अस्पतालों के साथ गठजोड़ कर किफायती दरों पर मेडिक्लेम सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना भी है। इसके अतिरिक्त सीएसजेएम विश्वविद्यालय के साथ 2023 में हुए समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा आईसीएसआई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के शीर्ष विद्यालयों में कैरियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। सीएस आशीष बंसल ने बताया कि कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगभग एक लाख कंपनी सचिवों की आवश्यकता है जबकि वर्तमान में केवल 75 हजार कंपनी सचिव उपलब्ध हैं, ऐसे में इस पेशे के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा इस प्रोफेशन को अपनाएं। वाइस चेयरपर्सन सीएस ईशा कपूर ने कहा कि कानपुर चैप्टर की ओरल कोचिंग क्लासेस को सशक्त किया जाएगा, तकनीक आधारित शिक्षा पर जोर दिया जाएगा तथा छात्रों को छात्रवृत्ति, शुल्क रियायत सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, साथ ही सीएस प्रोफेशन की ब्रांड बिल्डिंग और बेहतर दृश्यता के लिए क्षेत्र में अधिक कैरियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सीएस मनीष पाल, सीएस वैभव अग्निहोत्री और सीएस रीना जाखोड़िया उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद