कानपुर-उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शिवराजपुर स्थित नेवादा टोल प्लाजा पर छापेमारी की है तीन गाड़ियों से पहुंचे आयकर अधिकारियों ने टोल प्लाजा को चारों तरफ से घेर लिया और वहां मौजूद दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही बीआर गोयल फर्म के खिलाफ चल रही प्रदेशव्यापी जांच का हिस्सा है, रविवार को अचानक आयकर विभाग की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर शिवराजपुर के नेवादा टोल प्लाजा पहुंची अचानक हुई इस छापेमारी से वहां कार्यरत कर्मचारियों और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम के पहुंचते ही सबसे पहले टोल के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और किसी को भी अंदर या बाहर जाने से रोक दिया गया जांच टीम ने टोल प्लाजा पर तैनात सभी कर्मचारियों को काम रोककर एक निर्धारित स्थान पर एकत्र होने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी अस्थाई रूप से अपने कब्जे में ले लिए ताकि छापेमारी की सूचना बाहर न जा सके इसके बाद टीम ने टोल कलेक्शन रजिस्टर, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी नेवादा टोल प्लाजा का संचालन बीआर गोयल फर्म द्वारा किया जा रहा है गौरतलब है कि आयकर विभाग पिछले कुछ समय से बी.आर. गोयल की कई फर्मों और उनके विभिन्न व्यापारिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विभाग को आशंका है कि इन फर्मों के माध्यम से बड़े पैमाने पर कर चोरी और आय छिपाने का खेल चल रहा था घंटों चली इस कार्यवाही के दौरान आयकर विभाग ने टोल प्लाजा से भारी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। सूत्रों का कहना है कि टोल से होने वाली दैनिक आय और खाते में दिखाए जा रहे आंकड़ों में अंतर पाए जाने की आशंका है फिलहाल, आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस जांच में बड़े वित्तीय खुलासे हो सकते हैं
बी.आर. गोयल फर्म पर शिकंजा, शिवराजपुर टोल प्लाजा पर आयकर की छापेमारी