मकर संक्रांति पर आर.एस. नर्सिंग होम में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन

कानपुर।
मेट्रो पिलर नं. 129 के सामने, बौद्ध नगर (धोबिन पुलिया के पास), हमीरपुर रोड, नौबस्ता स्थित आर.एस. नर्सिंग होम में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया गया। इस आयोजन में लगभग 600 से 700 लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि वे पिछले तीन–चार वर्षों से लगातार मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के तहत वे समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। भविष्य में भी इस तरह के समाजहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, व्यवस्था एवं सेवा का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ. विजय सिंह भदौरिया, डॉ. प्रभा, डॉ. विमल, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. गौरव कुमार एवं डॉ. कमलेश बाजपेई। आदि समस्त हास्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद