हाइड्रा की मदद से निकाला गया ट्रैक्टर, बचाव कार्य के दौरान लगा लंबा जाम
कानपुर-नौबस्ता-घाटमपुर हाईवे पर तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बिधनू थाना क्षेत्र के बिधनू नहर के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में जा गिरा गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नौबस्ता-घाटमपुर हाईवे पर बिधनू नहर के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर के पानी में गिर गया राहगीरों ने तत्काल इस घटना की सूचना बिधनू पुलिस को दी सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा चूंकि ट्रैक्टर पूरी तरह से नहर में डूब गया था, इसलिए उसे बाहर निकालने के लिए हाइड्रा (क्रेन) को बुलाया गया पुलिस की निगरानी में हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकालने और बचाव कार्य चलने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया बिधनू पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जाम को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने का प्रयास किया कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका दुर्घटना के संबंध में बिधनू पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर स्वयं अनियंत्रित होकर नहर में गिरा है, या किसी अन्य तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है
पुलिस के मुताबिक, “दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है ट्रैक्टर चालक या किसी अन्य चश्मदीद की तलाश की जा रही है ताकि हादसे की सटीक जानकारी मिल सके। हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहनों को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा नौबस्ता-घाटमपुर हाईवे पर यातायात नियमों के उल्लंघन और तेज़ रफ़्तार के खतरों को उजागर करता है।