कानपुर,अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को कंबल, स्कूली बच्चों को कॉपी,ज्योमेट्री बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही,जायसवाल महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग जायसवाल को भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,कानपुर के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को कंबल वितरित किए। सम्मान समारोह में भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा,प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता और जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने अनुराग जायसवाल को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह,छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया और वार्ड 29 के पार्षद जितेंद्र चौरसिया ने बच्चों को कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए। वही कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संरक्षक अनूप जायसवाल,वरिष्ठ महामंत्री दौलत राम जायसवाल,उपाध्यक्ष अमरीश जायसवाल,शनि जायसवाल,युवराज जायसवाल, आनंद भूषण जायसवाल,शक्ति जायसवाल,ओम जायसवाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
महिलाओं को कंबल, स्कूली बच्चों को कॉपी,ज्योमेट्री बॉक्स और स्कूल बैग का वितरण किया गया