विवि के कुलपति ने सभी चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई
कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग और भारत सरकार के सुगंध और सुरस विकास केंद्र कन्नौज के सयुक्त तत्वाधान में संचालित एमएससी फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर केमिस्ट्री कोर्स के सभी विद्यार्थियों का चयन कर्नाटक सरकार के स्वामित्व में संचालित कर्नाटक शॉप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड में एक महीने के लिए हुआ है कोर्स के कोऑर्डिनेटर डॉ इंद्रेश शुक्ल के अनुसार KSDL एक ऐतिहासिक कंपनी है जो अपने शुद्ध चंदन के साबुन और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता और पारंपरिक सुगंध के लिए जानी जाती है उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी एक महीने वहां की रिसर्च और डेवलपमेंट इकाई के सहयोग से सुगंध और सुरस के उत्पादन, संचालन प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण, सप्लाई चेन, मार्केटिंग और ब्रांडिंग और स्वयं द्वारा कैसे इंडस्ट्री चलाई जाती जैसे महत्वपूर्ण प्रबंधन पर अनुभव और प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सुगंध और सुरस विकास केंद्र कन्नौज के सहयोग से केमिस्ट्री विभाग में संचालित कोर्स सुगंध और सुरस क्षेत्र में भारत का एक मात्र परास्नातक डिग्री कोर्स है जो हमारे विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जा रहा है इस कोर्स के पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी फ्रेगरेंस और फ्लेवर क्षेत्र में हो रहे नवाचार और शोध के माध्यम से अपने भविष्य को सुरक्षित कर आत्मनिर्भर भाव के बोध को आत्मसात कर विकसित भारत के वाक्य को पूर्ण करेंगे क्योंकि आज देश की प्रमुख इंडस्ट्री का ध्यान इन्हीं युवाओं पर है समय और भविष्य के अनुरूप देश और विदेश में इस कोर्स को पूर्ण करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनेकों अवसर है विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, सुगंध और सुरस विकास केंद्र के निदेशक शक्ति विनय शुक्ल, प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी, कुल सचिव डॉ राकेश मिश्रा, स्कूल के निदेशक प्रो. राजेश द्विवेदी, उपनिदेशक डॉ अंजू दीक्षित, तथा विभाग के सभी शिक्षकों ने चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।