कानपुर-बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित संगठित अत्याचारों के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानपुर के बड़ा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा, जिसमें केंद्र सरकार से इस गंभीर मामले में तत्काल और कठोर कदम उठाने की मांग की गई है यह प्रदर्शन ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष (माइनॉरिटी विंग) मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में किया गया ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमले, मंदिरों को नुकसान पहुंचाना, महिलाओं और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार तथा भय के माहौल में हो रहा जबरन पलायन मानवता को शर्मसार करने वाला है ज्ञापन में इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्यवाही सामने नहीं आई है, जिसे ‘अत्यंत चिंताजनक’ बताया गया है आम आदमी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के माध्यम से केंद्र सरकार से निम्नलिखित तत्काल कठोर निर्णय लेने की मांग की है जब तक बांग्लादेश सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देती, तब तक भारत-बांग्लादेश के सभी व्यापारिक व कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाएं, भारत द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसके साथ ही, निजी कंपनियों के माध्यम से दी जा रही विद्युत आपूर्ति पर भी प्रतिबंध लगाया जाए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद शाहिद ने इस दौरान कहा कि यदि भारत सरकार ने समय रहते निर्णायक कदम नहीं उठाए, तो यह न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बनेगा, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय साख और नैतिक नेतृत्व पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करेगा उन्होंने अंत में राष्ट्रपति से संविधान के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को तत्काल ठोस कार्यवाही के निर्देश देने की पुरजोर मांग की प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न को लेकर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का कानपुर में प्रदर्शन, केंद्र से तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग