वृद्ध किसान को बंधक बनाकर चार भैंसें लूटीं तमंचे के बल पर मफलर से बांधा, दो हिरासत में

कानपुर-महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बीती रात चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने खेतों में रह रहे वृद्ध किसान शिवनारायण उर्फ बाबा को बंधक बना लिया इसके बाद उनकी चार भैंस खोल ले गए बदमाशों ने किसान को उसके ही मफलर से बांधकर तमंचा दिखाया और मारपीट करते हुए चारपाई पर जकड़ दिया इसके बाद पशुओं को करीब दो सौ मीटर दूर वन विभाग के जंगल की ओर ले जाने लगे तभी किसान ने शोर मचाया आवाज सुनकर पास की पानी की टंकी पर चौकीदारी कर रहे भाई मंगल पहुंचे और शिवनारायण को खोलकर ग्रामीणों को जगाया शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो बदमाश दो भैंसों को लेकर मौके से भाग निकले सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने वन विभाग में खोजबीन की, तो दो भैंस बंधे हुए पैरों के साथ मिलीं, जबकि दो भैंस अब भी गायब हैं किसान ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व पास के गांव सुनहैला के दो युवक बहाने से उनके पास पहुंचे थे और जबरन शराब पिलाने की बात कर रहे थे वही युवक रात में बदमाशों के साथ शामिल थे‌ ग्रामीणों ने दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि किसान द्वारा बताए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है तहरीर और जांच के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद