मनीष गुप्ता
कानपुर।
जाजमऊ स्थित केडीए क्षेत्र में संचालित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस को बदनाम करने और आम जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर भ्रामक पर्चे/सूचनाएँ चस्पा किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर गेस्ट हाउस के संचालक सैय्यद तौफीक़ अहमद (साजिद सर) ने कड़े शब्दों में इन आरोपों का खंडन किया है।
सैय्यद तौफीक़ अहमद ने स्पष्ट किया कि उनका गेस्ट हाउस पूरी तरह वैध रूप से संचालित है और उससे संबंधित अवैध बिक्री, तोड़फोड़, जबरन कब्ज़ा अथवा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी सूचनाएँ फैलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, व्यवसाय और ग्राहकों को नुकसान पहुँचाने का सुनियोजित षड्यंत्र किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि गेस्ट हाउस से संबंधित कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो वह पूर्णतः कानूनी प्रक्रिया का विषय है और उसका निर्णय केवल माननीय न्यायालय द्वारा ही किया जाएगा। दीवारों पर चिपकाए जा रहे भ्रामक पर्चे न तो कानून हैं और न ही किसी निर्णय का आधार बन सकते हैं।
ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस के संचालक ने बताया कि पूरे मामले को लेकर वह कानूनी सलाह ले रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता, ग्राहकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट अफ़वाहों पर विश्वास न करें।सैय्यद तौफीक़ अहमद ने कहा कि गेस्ट हाउस से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लोग सीधे उनसे या आधिकारिक माध्यमों से ही संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका प्रतिष्ठान नियमों के अनुरूप संचालित है और भविष्य में भी पारदर्शिता के साथ सेवाएँ देता रहेगा। अंत में उन्होंने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।
ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस को बदनाम करने की साजिश, भ्रामक पर्चों का किया गया कड़ा खंडन