कानपुर-सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक बैठक कृषि विभाग में संघर्ष समिति के संयोजक बी एन पाल की अध्यक्षता में हुई, बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूर दिवस पर वर्ष-2022 में ई-पेंशन पोर्टल की घोषणा करते हुए 31म ई 2022को हुये सेवा निवृत्त कर्मचारियों को उसी दिन पेंशन समेत समस्त देयों का भुगतान किया गया था तथा मुख्यमंत्री ने कहा था कि अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भविष्य में कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, किन्तु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि मुख्यमंत्री का आदेश हवा-हवाई हो गया, विगत 31 दिसम्बर 2025 को कानपुर के लोक निर्माण विभाग से प्रधान सहायक मेवालाल कनौजिया सेवानिवृत्त हो गये, विभाग में मुख्यमंत्री का बनाया गया ई-पेंशन पोर्टल धड़ाम हो गया, और आज सेवा निवृत्त कर्मचारी को किसी प्रकार के बकाया अवशेषों के साथ पेंशन का भुगतान करना दूर आदेश तक निर्गत नहीं किये गये है बैठक में मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ानें वाले मुख्य अभियंता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर सेवानिवृत्त कर्मचारी को तत्काल उसके बकाया अवशेषों के साथ पेंशन के आदेश दिया जाय पेंशनर्स एसोसिएशन जिलाधिकारी को अगले सप्ताह ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग करेगा, बैठक में बीएन पाल, अशोक कुमार मिश्रा, बीएल गुलाबिया, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, रमाकांत वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर, चंन्दहास सिंह चौहान एडवोकेट,विजय कुमार बाल्मीकि, सुशील कुमार श्रीवास्तव, ताराचंद, ओम नारायण, मोहम्मद असलम, मुक्ता राम पाण्डेय, हीरालाल शर्मा, आंशिक हुसैन मंसूरी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, जगदीश प्रसाद मिश्रा, प्रेमनारायण वर्मा, ऊषा चौहान, स्नेहलता लाल, प्रमिला आदि लोग उपस्थित थे।
लोक निर्माण विभाग में ई-पेंशन पोर्टल धड़ाम, सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसके देयों का नहीं हो रहा भुगतान