हालसी रोड पर जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, ₹39,095 नकद व ताश के पत्ते बरामद

कानपुर। थाना मूलगंज पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश, पुलिस उपायुक्त पूर्वी के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में दिनांक 06 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर जय जवान बिल्डिंग के नीचे हालसी रोड पर खुले स्थान पर जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपू वर्मा पुत्र छेदी लाल वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भोगनी थाना नजीराबाद जनपद बाराबंकी, निखिल सोनकर पुत्र वचानू सोनकर उम्र 24 वर्ष निवासी 78/223 लाटूश रोड थाना अनवरगंज कानपुर नगर, शिवलाल पुत्र स्व. झब्बूलाल उम्र 58 वर्ष निवासी 76/120 नवीन पार्क थाना बादशाहीनाका कानपुर, राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व. चतुर सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी पौनी रोड झण्डा चौराहा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव तथा अरुण कुमार पुत्र राम मूरत उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम राजपुर थाना राजपुर माती कानपुर देहात शामिल हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, माल फड़ ₹35,000 तथा जामातलाशी से ₹4,095 नकद बरामद किया। इस संबंध में थाना मूलगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह, उप निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार यादव, उप निरीक्षक रामशरण शर्मा तथा कांस्टेबल अनुज चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद