मंगला ऑथेंटिक चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर, 24 लोगों ने मानवता की सेवा में किया जीवनदायिनी योगदान

कानपुर। हरजिंदर नगर स्थित मंगला ऑथेंटिक चैरिटेबल ब्लड सेंटर में एक सफल एवं सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 24 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर के दौरान युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान को महादान बताया।
रक्तदान शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय टीम ने सभी रक्तदाताओं की विधिवत जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र मुनीश यादव की विशेष उपस्थिति रही, जिनके निर्देशन में शिविर को सुचारु रूप से संपन्न कराया गया। साथ ही नवल सिंह मीणा, निशी चौरसिया (एलटी), जितेंद्र कुमार (एलटी) एवं सौरव (एलटी) ने शिविर के संचालन में अहम भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से न केवल गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर जीवन रक्षक सहायता मिलती है, बल्कि यह समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी बढ़ावा देता है। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद