बुंदेली शेफ सीज़न 3 का ग्रैंड फिनाले, शाजिदा अमीर बनीं विजेता

छतरपुर। बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित बुंदेली शेफ सीज़न 3 प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले रविवार को छतरपुर स्थित द रुद्राक्ष होटल में संपन्न हुआ। बीते दो महीनों से बुंदेली महिलाओं की पाककला, आत्मविश्वास और पारंपरिक स्वाद का उत्सव बनी इस प्रतियोगिता में झांसी की शाजिदा अमीर ने अपने लाजवाब बुंदेली व्यंजनों से निर्णायकों का दिल जीतते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। शाजिदा अमीर ने भविष्य में सिंगापुर में भारतीय रेस्तरां खोलने की इच्छा भी जाहिर की।

कड़े मुकाबले में पन्ना की नैंसी शिवहरे, जो वर्तमान में बेंगलुरु में रह रही हैं, प्रथम उपविजेता रहीं, जबकि छतरपुर की विभा अग्निहोत्री ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। ग्रैंड फिनाले में कुल छह प्रतिभागियों—विभा अग्निहोत्री, स्वप्निल मोदी, रश्मि ठाकुर, शाजिदा अमीर, नैंसी शिवहरे और वाइल्ड कार्ड एंट्री से शामिल हुईं रानू झा—ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, वहीं फाइनल तक पहुंचने वाली अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बुंदेलखंड की महिलाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक रसोई को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
ग्रैंड फिनाले में निर्णायक मंडल में बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विजेता शमिता सिंह और सीज़न 2 की विजेता ज़हीदा परवीन शामिल रहीं। दोनों जजेस ने ऑडिशन से फाइनल तक प्रत्येक व्यंजन का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करते हुए उसमें बुंदेलखंडी स्वाद और परंपरा की झलक को विशेष महत्व दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद